ambedkar priceless thoughts

बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर के अनमोल विचार

By Ritu Bhiva March 17, 2022 06:49 0 comments

भीमराव रामजी आम्बेडकर, डॉ॰ बाबासाहब आम्बेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आन्दोलन को प्रेरित किया और अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। आज उनके इन्ही कार्यो की वजह से पूरी दुनिया मे उनका नाम महान व्यक्तियों में लिया जाता हैं। उनके विचार केवल एक समाज के लिए ही नही बल्कि सभी समाज, सभी लोग, व किसी भी जाति व वर्ण के लिए प्रेरणास्रोत हैं चाहे पुरुष हो या स्त्री।

 उनके कुछ विचारो का संग्रह हमने यहां किया हैं जो कि नीचे दिए हुए हैं।

"मेरे नाम की जय-जयकार करने से अच्‍छा है, मेरे बताए हुए रास्‍ते पर चलें।"
               
"रात रातभर मैं इसलिये जागता हूँ क्‍योंकि मेरा समाज सो रहा है।"
               
"जो कौम अपना इतिहास नहीं जानती, वह कौम कभी भी इतिहास नहीं बना सकती।"
                
"अपने भाग्य के बजाय अपनी मजबूती पर विश्वास करो।"
               
"मैं राजनीति में सुख भोगने नहीं बल्कि अपने सभी दबे-कुचले भाईयों को उनके अधिकार दिलाने आया हूँ।"
                
"मनुवाद को जड़ से समाप्‍त करना मेरे जीवन का प्रथम लक्षय है।"
                 
"जो धर्म जन्‍म से एक को श्रेष्‍ठ और दूसरे को नीच बनाए रखे, वह धर्म नहीं, गुलाम बनाए रखने का षड़यंत्र है।"
                 
"राष्‍ट्रवाद तभी औचित्‍य ग्रहण कर सकता है, जब लोगों के बीच जाति, नस्ल या रंग का अन्‍तर भुलाकर उसमें सामाजिक भ्रातृत्‍व को सर्वोच्‍च स्‍थान दिया जाये।"
             
"मैं तो जीवन भर कार्य कर चुका हूँ अब इसके लिए नौजवान आगे आए।"
                
"अच्छा दिखने के लिए मत जिओ बल्कि अच्छा बनने के लिए जिओ।"
                
"जो झुक सकता है वह सारी दुनिया को झुका भी सकता है।"
                
"लोकतंत्र सरकार का महज एक रूप नहीं है।"
              
"एक इतिहासकार, सटीक, ईमानदार और निष्‍पक्ष होना चाहिए।"
           
"संविधान, यह एक मात्र वकीलों का दस्‍तावेज नहीं। यह जीवन का एक माध्‍यम है।"
              
"किसी का भी स्‍वाद बदला जा सकता है लेकिन जहर को अमृत में परिवर्तित नही किया जा सकता।"
                
"न्‍याय हमेशा समानता के विचार को पैदा करता है।"
                
"मन की स्‍वतंत्रता ही वास्‍तविक स्‍वतंत्रता है।"
              
"इस दुनिया में महान प्रयासों से प्राप्‍त किया गया को छोडकर और कुछ भी बहुमूल्‍य नहीं है।"
              
"ज्ञान व्‍‍यक्ति के जीवन का आधार हैं।"
               
"शिक्षा जितनी पुरूषों के लिए आवशयक है उतनी ही महिलाओं के लिए।"
               
"शिक्षा शेरनी का वो दूध है जो पीयेगा वो गुर्रायेगा।"

जय भीम

0 Comments so far

Jump into a conversation

    No comments found. Be a first comment here!

Your data will be safe! Your e-mail address will not be published. Also other data will not be shared with third person.
All fields are required.