our body

वैज्ञानिकों ने बताया कितना दिलचस्प है हमारा शरीर

By Ritu Bhiva February 12, 2022 02:18 0 comments

एक मशीन की तरह निरंतर कार्य करता हमारा शरीर कई अंगों का समूह हैं। हमारे सिर पर हमारे बाल सरदी और धूप से हमें बचाते हैं। हमारी आँखें, नाक और कान, देखने, सूंघने और सुनने का काम करते हैं। हमारा मुँह, जीभ और दाँत खाना खाने का काम करते हैं और स्वाद बताते हैं।  कुछ विशेष तथ्य जिन करने से वैज्ञानिकों ने बताया कितना दिलचस्प है हमारा शरीर, आइये जानते हैं  :

1.  जबरदस्त फेफड़े

हमारे फेफड़े हर दिन 20 लाख लीटर हवा को फिल्टर करते हैं। हमें इस बात की भनक भी नहीं लगती. फेफड़ों को अगर खींचा जाए तो यह टेनिस कोर्ट के एक हिस्से को ढंक देंगे।

2.  ऐसी और कोई फैक्ट्री नहीं

हमारा शरीर हर सेकंड 2.5 करोड़ नई कोशिकाएं बनाता हैं। साथ ही, हर दिन 200 अरब से ज्यादा रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता हैं। हर वक्त शरीर में 2500 अरब रक्त कोशिकाएं मौजूद होती हैं। एक बूंद खून में 25 करोड़ कोशिकाएं होती हैं।

3.  लाखों किलोमीटर की यात्रा

इंसान का खून हर दिन शरीर में 1,92,000 किलोमीटर का सफर करता हैं। हमारे शरीर में औसतन 5.6 लीटर खून होता है जो हर 20 सेकेंड में एक बार पूरे शरीर में चक्कर काट लेता हैं।

4.  धड़कन

एक स्वस्थ इंसान का हृदय हर दिन 1,00,000 बार धड़कता हैं। साल भर में यह 3 करोड़ से ज्यादा बार धड़क चुका होता हैं। दिल का पम्पिंग प्रेशर इतना तेज होता है कि वह खून को 30 फुट ऊपर उछाल सकता हैं।

5.  सारे कैमरे और दूरबीनें फेल

इंसान की आंख एक करोड़ रंगों में बारीक से बारीक अंतर पहचान सकती हैं। फिलहाल दुनिया में ऐसी कोई मशीन नहीं है जो इसका मुकाबला कर सके।

6.  नाक में एंयर कंडीशनर

हमारी नाक में प्राकृतिक एयर कंडीशनर होता हैं। यह गर्म हवा को ठंडा और ठंडी हवा को गर्म कर फेफड़ों तक पहुंचाता हैं।

7.  400 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार

तंत्रिका तंत्र 400 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से शरीर के बाकी हिस्सों तक जरूरी निर्देश पहुंचाता हैं। इंसानी मस्तिष्क में 100 अरब से ज्यादा तंत्रिका कोशिकाएं होती हैं।

8.  जबरदस्त मिश्रण

शरीर में 70 फीसदी पानी होता हैं। इसके अलावा बड़ी मात्रा में कार्बन, जिंक, कोबाल्ट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फेट, निकिल और सिलिकॉन होता हैं।

9.  बेजोड़ छींक

छींकते  समय बाहर निकलने वाली हवा की रफ्तार 166 से 300 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती हैं। आंखें खोलकर छींक मारना नामुमकिन हैं।

10.  बैक्टीरिया का गोदाम

इंसान के वजन का 10 फीसदी हिस्सा, शरीर में मौजूद बैक्टीरिया की वजह से होता हैं। एक वर्ग इंच त्वचा में 3.2 करोड़ बैक्टीरिया होते हैं।

11.  ईएनटी की विचित्र दुनिया

आंखें बचपन में ही पूरी तरह विकसित हो जाती हैं। बाद में उनमें कोई विकास नहीं होता. वहीं नाक और कान पूरी जिंदगी विकसित होते रहते हैं। कान लाखों आवाजों में अंतर पहचान सकते हैं। कान 1,000 से 50,000 हर्ट्ज के बीच की ध्वनि तरंगे सुनते हैं।

12.  दांत संभाल के

इंसान के दांत चट्टान की तरह मजबूत होते हैं। लेकिन शरीर के दूसरे हिस्से अपनी मरम्मत खुद कर लेते हैं, वहीं दांत बीमार होने पर खुद को दुरुस्त नहीं कर पाते।

13.  मुंह में नमी

इंसान के मुंह में हर दिन 1.7 लीटर लार बनती हैं। लार खाने को पचाने के साथ ही जीभ में मौजूद 10,000 से ज्यादा स्वाद ग्रंथियों को नम बनाए रखती हैं।

14.  झपकती पलकें

वैज्ञानिकों को लगता है कि पलकें आंखों से पसीना बाहर निकालने और उनमें नमी बनाए रखने के लिए झपकती हैं। महिलाएं पुरुषों की तुलना में दोगुनी बार पलके झपकती हैं।

15.  नाखून भी कमाल के

अंगूठे का नाखून सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ता हैं। वहीं मध्यमा या मिडिल फिंगर का नाखून सबसे तेजी से बढ़ता हैं।

16.  तेज रफ्तार दाढ़ी

पुरुषों में दाढ़ी के बाल सबसे तेजी से बढ़ते हैं। अगर कोई शख्स पूरी जिंदगी शेविंग न करे तो दाढ़ी 30 फुट लंबी हो सकती हैं।

17.  खाने का अंबार

एक इंसान आम तौर पर जिंदगी के पांच साल खाना खाने में गुजार देता हैं। हम ताउम्र अपने वजन से 7,000 गुना ज्यादा भोजन खा चुके होते हैं।

18.  बाल गिरने से परेशान

एक स्वस्थ इंसान के सिर से हर दिन 80 बाल झड़ते हैं।

19.  सपनों की दुनिया

इंसान दुनिया में आने से पहले ही यानी मां के गर्भ में ही सपने देखना शुरू कर देता हैं। बच्चे का विकास वसंत में तेजी से होता हैं।

20.  नींद का महत्व

नींद के दौरान इंसान की ऊर्जा जलती हैं। दिमाग अहम सूचनाओं को स्टोर करता हैं। शरीर को आराम मिलता है और रिपेयरिंग का काम भी होता हैं। नींद के ही दौरान शारीरिक विकास के लिए जिम्मेदार हार्मोन्स निकलते हैं।

प्रकृति का दिया हुआ यह हमारा शरीर हमारी अमूल्य धरोहर है इस का विशेष ख्याल रखे उचित खान पान नियमित प्राणायाम करे व्यसन से दूर रहे निरोगी जीवन जिये। इस अनमोल विरासत का ध्यान रखें, अच्छा स्वास्थ्य ही परम धन है।

दूरी बनाए रखें, मास्क का प्रयोग करें।
Health is wealth

0 Comments so far

Jump into a conversation

    No comments found. Be a first comment here!

Your data will be safe! Your e-mail address will not be published. Also other data will not be shared with third person.
All fields are required.